Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोदीनगर, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेन के नॉर्थ स्टेशन के पास हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मिनी ट्रक को रोक लिया, जिसमें पांच पशु मेरठ की ओर ले जाए जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने ट्रक चालक से पशुओं की खरीद से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन चालक कागजात नहीं दिखा सका और ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Ghaziabad News : कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिसके कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय और मोदीनगर थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।

मामले में जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पशुओं को अस्थाई गौशाला में भेजा जा रहा है। तहसील के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-three-robbers-arrested-in-encounter/



