Ghaziabad News: चिन्मय मिशन ग़ाज़ियाबाद द्वारा गीता जप प्रतियोगिता 2025 के जिला स्तरीय अंतिम दौर का आयोजन रविवार, 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के लिए शहर के सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और धर्मप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
Ghaziabad News: जानें क्या हैं पूरी खबर ?
यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसका स्थान चिन्मय मिशन आश्रम, आर-2/228, राज नगर, ग़ाज़ियाबाद (तहखाना) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह से होगा, जो शाम 4:00 से 4:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद 4:30 से 6:00 बजे तक प्रतियोगिता का अंतिम दौर आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का जप करेंगे।

कार्यक्रम का समापन 6:00 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्पेसकेम ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण अवतार गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही पूज्य ब्रह्मचारिणी प्रणति चैतन्य जी और स्वामी चिन्मयानंद की पावन उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष बनाएगी।
Ghaziabad News: आध्यात्मिक चेतना को करेगा जाग्रत
चिन्मय मिशन का यह प्रयास गीता के गूढ़ संदेश को युवाओं तक पहुँचाने और उनके भीतर आध्यात्मिक चेतना जाग्रत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News: सोशल मीडिया चैटिंग से उपजा विवाद, 11 के खिलाफ FIR



