Ghaziabad News : आज गाजियाबाद से बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। दरअसल एमबीए की एक छात्रा ने फ्लैट से कूदकर अपनी जान दे दी हैं। यह घटना लेंडक्राफ्ट सोसायटी की हैं। इस सोसाइटी को लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स सोसाइटी भी कहा जाता हैं। इसमें 19वीं मंजिल से लड़की ने छलांग लगा दी।
Ghaziabad News : क्या हैं आत्महत्या की वजह ?
लड़की की उम्र और आत्महत्या की वजह की अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। वह टावर 2बी फ्लैट नंबर 1952 की निवासी थी और अपनी परास्नातक के लिए एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। अभी फिलहाल सिर्फ अंदाजे लगाए जा रहें हैं कि शायद छात्रा किसी प्रकार के दबाव में होगी या फिर कोई पारिवारिक समस्या से जूझ रही होगी।

इस विषय में सही जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगी। जिसमें किसी सोसाइड नोट की मौजुदगी या फिर छात्रा की मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। फिलहाल उसके परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा हैं और माता पिता पुत्री के इस कदम से हैरान हैं।



