Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में थाना कौशांबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दो युवकों कुशाग्र कुमार और कृष्णा भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मोहम्मद साहिल फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेक्टर 4 वैशाली में ‘IEVYNE SOLUTION’ के नाम से फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था। जहां ये लोग शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगा करते थे।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी शेयर मार्केट साइट से मोबाइल नंबरों का डेटा प्राप्त करते थे। जिसके बाद लोगों को फोन कर शेयर मार्केट में निवेश के लिए प्रेरित करते। जो लोग सहमत हो जाते, उन्हें दैनिक ट्रेडिंग कॉल्स की सुविधा का झांसा देकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।
आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें तीन लैपटॉप, टैबलेट, मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर, टीवी, हार्ड डिस्क, फिंगरप्रिंट अटेंडेंस मशीन और अन्य सामान शामिल हैं। इतना ही नहीं 18 सिम कार्ड, 34 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी इनके पास से जब्त किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-mla-closed-non-veg-hotels-running-in-the-area-without-license/



