Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के वैशाली सेक्टर एक में मैक्स अस्पताल और कई प्रमुख स्कूल जैसे सन वैली स्कूल, मॉडर्न स्कूल, फादर एंजल स्कूल और पुलिस मॉडर्न स्कूल के पास एक शराब के ठेके को खोलने की योजना के खिलाफ क्षेत्रीय जनता ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध का नेतृत्व पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने किया, साथ ही क्षेत्रीय जनता और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस ठेके के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
Ghaziabad News : शराब का ठेका नहीं खोला जाना चाहिए
प्रदर्शनकारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में शराब का ठेका किसी भी हालत में नहीं खोला जाना चाहिए। उनका मानना था कि यह कदम क्षेत्र की महिला सुरक्षा और समाज की भलाई के लिए हानिकारक हो सकता है। विरोध के दौरान, समाजसेवी सुभाष शर्मा, डॉ. राजकुमार, घनश्याम गुप्ता, दिनेश लाखेड़ा, नुकुल गुप्ता, लक्ष्मीकांत, अशोक वर्मा, डॉ. नमित वार्ष्णेय, मोहन दास, अर्चना, सपना, लीला, गीता, परवीन, आरुषि, रूपाली, रमा, पार्वती, कुसुम, पूनम रस्तोगी, नीलम, सोनिया, सविता वर्मा, अमरा देवी, रेखा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शराब के ठेके के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील शर्मा से मिलकर इस मुद्दे को हल करने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही मंत्री से मुलाकात कर इस ठेके के विरोध में कदम उठाएंगे और आबकारी अधिकारी को भी इस बारे में अवगत कराएंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-residents-protest-against-liquor-shop-in-ksn-square-society/



