Ghaziabad News : दमकल विभाग की टीम ने तुरंत लिया एक्शन
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की साइट-4 में सोमवार सुबह ईशान पेपर मिल में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अचानक हड़कंप मच गया और आसपास की फैक्ट्रियों के लिए भी खतरा पैदा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग की लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। जिसके बाद दमकल विभाग को इस परिस्थिति के बारे में सूचित किया गया।
Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल के नेतृत्व में दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को किसी तरह काबू किया । सीएफओ राहुल पाल स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहें। इस दौरान दमकल विभाग की टीमें कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आग की तीव्रता के कारण अभी तक पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है। सूत्रों के अनुसार, आग की सूचना सुबह करीब 9 बजे अग्निशमन विभाग को मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। आग की भयावहता को देखते हुए साहिबाबाद, कोतवाली, वैशाली, और लोनी फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके अतिरिक्त, आसपास के क्षेत्रों जैसे नोएडा और हापुड़ से भी फायर टेंडर बुलाए गए ।
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। पेपर रोल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से फैलकर पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास की फैक्ट्रियों को भी खतरे को देखते हुए खाली कराया गया है और पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है ताकि लोगों की आवाजाही रोकी जा सके। आग के कारण फैक्ट्री में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। हालांकि, अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि उनकी टीम पूरे प्रयासों के साथ आग को नियंत्रित करने में जुटी है और आसपास की फैक्ट्रियों को बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।
ये भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-shalimar-garden-police-arrested-two-burglars-recovered-stolen-goods/



