Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान है। यहां एक किन्नर ने सोशल मीडिया पर युवती का फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले तो एक युवक से दोस्ती कर उसे अपने जाल में फंसाया। युवक गोविंदपुरी की एक कॉलोनी में रहता है, जो पेशे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झांकी कलाकार हैं। युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर दस दिन पहले एक कथित युवती से हुई थी।
Ghaziabad News : आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए
दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच नजदीकियां बढ़ीं और 3 फरवरी को युवक दिल्ली में मिलने पहुंचा। मुलाकात के दौरान चौंकाने वाला इसका बात का पता चला कि युवती की जगह एक किन्नर मौजूद है। इस दौरान किन्नर ने न सिर्फ युवक के साथ अश्लील हरकतें कीं बल्कि उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। मामला यहीं नहीं थमा, किन्नर ने युवक पर शादी का दबाव बनाया। युवक ने शादी से इनकार किया, तो किन्नर ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही कहा अगर शादी नहीं की तो वह अपने साथियों के साथ मोदीनगर आकर हंगामा करेगा।
Ghaziabad News : पुलिस के पास पहुंचा मामला
फिलहाल, पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से कर न्याय की मांग की है। उधर, एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से युवक और उसका परिवार दहशत में है। ये मामला सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान के खतरों को उजागर करता है।



