Ghaziabad News : लोनी में भी मिलेगी मेट्रों
गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार लंबे समय से लोनी को मेट्रो से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। जिसपर चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई हैं। दरअसल, राज्य आवास एवं शहरी योजना विभाग ने शिव विहार-मंडोला मेट्रो लाइन के विषय में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से ब्यौरा मांगा है। इस परियोजना की रूपरेखा सात साल पहले तैयार की गई थी, लेकिन इसे अभी तक पूर्णरुप नही मिल पाया।
Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
लोनी को मेट्रों के जोड़ने की कवायद सात साल पहले शुरु हुई थी। दरअसल उस वक्त तीन मेट्रो कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था । इनमें रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा मार्ग, ब्लू लाइन पर प्रस्तावित नोएडा सेक्टर 62 से साहिबाबाद मेट्रो लाइन और पिंक लाइन पर शिव विहार (दिल्ली)-मंडोला (लोनी) शामिल थें। इनमें से केवल रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन-नए बस अड्डा मार्ग बन पाया। वर्तमान में गाजियाबाद में दो ऑपरेशनल मेट्रो लाइनें हैं- 9.3 किमी लंबी दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल (नया बस अड्डा) रेड लाइन और 2.2 किमी लंबी ब्लू लाइन, जिसमें कौशांबी और वैशाली स्टेशन शामिल हैं। लेकिन अब खबर सामने आई हैं कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शिव विहार-मंडोला मेट्रो रूट को लेकर पूछताछ की है और प्राधिकरण जल्द ही डीएमआरसी के साथ बातचीत करेगा और परियोजना के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा। इस खबर ने लोगों के मन में नई उम्मीद की किरण जगा दी हैं।

Ghaziabad News : 10 लाख लोगों को फायदा
लोनी के विधायक एनके गुर्जर ने कहा कि सात सालोंं में परिस्थितियां बदल गई हैं और लोनी के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग भी बढ़ी है, जिसके लिए पिछले दो कार्यकालों से मैंने राज्य और केंद्र सरकार को लोनी में मेट्रो कनेक्टिविटी की जरूरत पर पत्र लिखा था। जिसके बारे में मुझे जानकारी मिली है कि यूपी आवास विभाग ने इस नए रूट को लेकर जीडीए से विवरण मांगा है” । प्रस्तावित की गई नई लाइन से 10 लाख से अधिक लोगों को सीधा दिल्ली से जुड़ने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े …
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-head-burst-after-refusing-to-drink-alcohol-admitted-to-hospital-in-critical-condition/



