Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से कोतवाली क्षेत्र के अमृत नगर में हड़कंप मचा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच करने में जुटी है।
Ghaziabad News : नशे में धुत था युवक
दरअसल, जिले के रेलवे ट्रैक के किनारे नशे में धुत युवक रविवार दोपहर को घूम रहा था। जैसे ही युवक ट्रैक पर आया तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों ने रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन युवक ने किसी की नहीं सुनी। जिसे बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई।
Ghaziabad News : कान में लीड लगा चल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
गौरतलब है कि इससे पहले बेहटा अंडर पास के पास कान में लीड लगाकर चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना से पहले ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी दिया था। लेकिन युवक को कुछ सुनाई नहीं दिया। एसीपी अंकुर विहार ने बताया था कि थाना लोनी बॉर्डर पर व्हाट्सएप मेमो स्टेशन मास्टर नौली (लोनी) दीपक कुमार द्वारा सूचना दी गई की ट्रेन संख्या 64025 दिल्ली शामली द्वारा पिलर नंबर 6/17 पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की शिनाख्त अभि धामा(19) पुत्र सुरेंद्र सिंह धामा निवासी खुला फाटक बेहटा हाजीपुर के रूप में हुई थी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-got-a-big-success-two-arrested-after-busting-an-illegally-running-hookah-bar/



