Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में दुर्गावती देवी सभागार में DM दीपक मीणा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका को लेकर बैठक की। जिसमें सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक भी की गई। इस दौरान DM दीपक मीणा द्वारा खराब रैंक लाने वाले विभागों को समझाते हुए खराब रैंक आने का कारण स्पष्ट कराया। साथ ही अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि केपीआई में कुछ परेशानियों आ रही थी, जिसे अब सही कर लिया गया है।
Ghaziabad News : काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बैठक में DM ने साफ कहा कि यदि पोर्टल से सम्बंधित कोई भी शिकायत या समस्या है तो मुझे अवगत कराए, आगामी माह में किसी रैकिंग खराब नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी किसी भी कार्य को अपनी स्तर पर लम्बित ना छोड़े, जैसे ही कोई कार्य आपकी टेबिल पर आता है उसका तुरंत निराकरण करें या आपके स्तर का नहीं है तो उसे त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को भेंजे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान DM ने कहा कि 24 से 26 जनवरी 2025 को हिन्दी भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त विभागों द्वारा इसी थीम पर प्रदर्शनियां, संगोष्ठियां, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, रोड शो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व जिले की धरोहर की प्रर्दशनियों का आयोजन किया जायेगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस व मतदाता जागरूकता दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा।
Ghaziabad News : बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, डीएफओ ईशा तिवारी, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर, एडीएम ई रणविजय सिंह, एडीएम एलए विवेक मिश्र, एडीएम सिटीगम्भीर सिंह, एडीएम एफआर सौरभ भट्ट, एसडीएम मोदीनगर डॉ.पूजा गुप्ता, एसडीएम लोनी, जिला सूचना अधिकारी YP सिंह व अन्य रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-3-cow-smugglers-arrested-in-encounter-were-doing-cow-slaughter-in-gang-at-night/



