रिपोर्टर- कमलदीप
Ghaziabad News : क्राउड फाउंडेशन के द्वारा गाजियाबाद में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का उद्देश्य भारत में जर्जर हालत में पड़ी इमारतोंं की स्थिति के बारे में बताना था और उन इमारतों की कायापलट कैसे की जाए। इस समस्या की ओर लोगों का ध्यान खींचना था।
Ghaziabad News : फांउडेशन ने अपनी रेिपोर्ट में क्या बताया ?
इसमें बताया गया कि पूरे भारत में 5500 मंदिर जर्जर हालत में हैं। इस समस्या के समाधान के लिए क्राउड फाउंडेशन ने 108 मंदिरों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है। इनमें से दो मंदिरों का काम पूरा हो चुका है या जल्द ही पूरा होने वाला है ¹

Ghaziabad News : मंदिर जीर्णोद्धार की जानकारी
इस वार्ता में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के बारे मेंं बताया गया। यह मंदिर 42 वर्ष पुराना हैं और यह मंदिर सुख सागर फार्म हाउस पांडव नगर गाजियाबाद में स्थित है, जिसका जीर्णोद्धार कार्य 21 जुलाई को पूर्ण हुआ और भक्तों के लिए समर्पित किया गया। इसके साथ ही दूसरा सियारसी मंदिर के बारे में भी बताया गया। यह मंदिर 30 वर्ष पुराना हैं और इसे भी जीर्णोद्धार के लिए चयनित है, जिसका कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा होने की संभावना है।
#GhaziabadNews
क्राउड फाउंडेशन के द्वारा गाजियाबाद में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का उद्देश्य भारत में जर्जर हालत में पड़ी इमारतोंं की स्थिति के बारे में बताना था और उन इमारतों की कायापलट कैसे की जाए। इस समस्या की ओर लोगों का ध्यान खींचना था। pic.twitter.com/a3iqLxixcj
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 31, 2025
Ghaziabad News : क्राउड फाउंडेशन की पहल
क्राउड फाउंडेशन ने इन मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए पहल की है, क्योंकि सरकार और शासन प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फाउंडेशन ने 5500 मंदिरों की सूची में से 108 मंदिरों को जीर्णोद्धार के लिए चुना हैं।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : मुरादनगर में क्राइम की दस्तक, घर पर बोला धावा, चुराए आभूषण और..



