Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस आए दिन मुठभेड़ में लुटेरों को गिरफ्तार कर रही है। ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रही है। इसी क्रम में एक बार फिर आज तड़के करीब 3 बजे मुठभेड़ में पुलिस ने 2 लुटेरों को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये लोग गैंग बनाकर लगातार महिलाओं से मोबाइल और पर्स लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने इस दौरान चकमा देकर भाग रहे दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनके पैर में गोली लगी है।

Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, गाजियाबाद पुलिस द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी से मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। जिनकी पहचान शिवम उर्व शुभम उर्फ कसीनो निवासी निशांत कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, परवेज खान निवासी दौलत नगर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद के रुप में हुई है। दोनों घायलों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला वह शाम होते ही ट्रॉनिका सिटी व दूसरे क्षेत्रों में बाइक से चलते थे। पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो जा जाते थे।

पुलिस ने तीसरे लुटेरे शानू अंसारी निवासी सिल्वर सिटी थाना ट्रोनिका सिटी, सनी उर्फ निवासी सिल्वर सिटी थाना टॉनिका सिटी अरेस्ट किया है। इनके पास से लूटे हुए 10 मोबाइल, 2 तमंचे और 4 कारतूस बरामद हुए हैं। दो माह पहले भी हिंडन रोड पर एक महिला से लूटपाट की थी। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-just-250-meters-away-from-the-police-station-the-miscreants-robbed-6-5-lakh-rupees/



