Ghaziabad News : गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक तस्कर साड़ियों के बीच छिपाकर लाया था। पुलिस ने एटा के रहने वाले मोहित यादव को गिरफ्तार किया है, जो गांजे को गाजियाबाद लाने की योजना बना रहा था।
Ghaziabad News : ये है पूरा मामला
मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। जिसको पश्चिमी यूपी और दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जाएगा। सूचना मिलने के बाद चेकिंग में जुटी पुलिस ने एक कैंटर (UP87T6031) को रोका। कैंटर में पुरानी साड़ियों की गांठों के नीचे से गांजा बरामद हुआ।
Ghaziabad News : आरोपी जा चुके है जेल
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मोहित 12वीं तक पढ़ा है। इसके बाद उसने ट्रक ड्राइविंग सीखी। वह अपने साथी छोटू के साथ चोरी में लिप्त रहा। दोनों जेल भी जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद मोहित राजस्थान चला गया। वहां कासगंज के एक व्यक्ति के संपर्क में आया। उस व्यक्ति ने मोहित को उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने का काम दिया। मोहित ने पुलिस को बताया कि गांजा लेकर चलते समय वह अपना फोन बंद रखता था। माल डिलीवर होने तक किसी से बात नहीं करता था। एक चक्कर में उसे 20,000 रुपए मिलते थे। फिलहाल, पुलिस तस्करों से पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि उनका नेटवर्क कहा तक फैला है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-action-before-holi/



