Ghaziabad News : गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने 50,000 रुपये के ईनामी अपराधी दीपक पादरी उर्फ दीपड़ी को गिरफ्तार किया है। दीपक पादरी पर पादरी गैंग का सरगना होने का आरोप है। जिसने 10 जनवरी 2024 को सुनार सोनू वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। जो पुलिस की नजरों से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपा हुआ था।
Ghaziabad News : गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश
क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक पादरी किसी स्थान पर छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने एक सफल ऑपरेशन के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि दीपक पादरी पर कई अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल होने का शक है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
Ghaziabad News : पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद राय ने बताया कि सुनार की दुकान में मध्य प्रदेश के पारदी गैंग के 18 सदस्यों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पारदी गैंग का पर्दाफाश किया था। पुलिस अभी तक गैंग के 16 सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, वहीं अब पारदी गैंग के सदस्य और 50000 के ईनामी दीपक पारदी को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का एक सदस्य अभी फरार है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह गैंग वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी करता और उसके बाद मौका पाते ही वारदात को अंजाम देता। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद गैंग उस जिले को छोड़कर दूसरे जिले में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता।



