Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोड़ने को लेकर 60 साल के हाजी फारुख ने विरोध किया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस के दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गाली गलौज करने लगे। इतने बीच दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।
Ghaziabad News : वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से दोनों पक्ष के लोग हाथ में जो आया रहा है वह उठाकर मार रहा है। कोई बल्ले से मार रहा है तो किसी के हाथ में डंडे हैं। घर से खींचकर जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते रहे। कपड़े तक फाड़ दिए गए। 20 से ज्यादा लोग डंडे बरसाते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस अब जांच कर रही है।
Ghaziabad News : बुलेट बाइक से फोड़ रहे थे पटाखे
दरअसल, लोनी बार्डर में मंगलवार की रात दो युवक बुलेट बाइक को तेज गति से दौड़ाकर पटाखे फोड़ रहे थे। इससे कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों से मना किया। इस बीच रात में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ता गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया और जबरन दरवाजा खुलवाकर मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग भी लाठी डंडे लेकर आ गए। घर से खींचकर जमकर लाठी डंडों से मारपीट की। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करनी के बात कही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-change-in-the-jurisdiction-of-four-acps-see-list/



