Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन के नाम से एक संगठन चलाता था। आरोपी खुद को BSF के नाम से प्रचारित कर रहा था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादराम आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के माध्यम से यह मामला सामने आया है। जांच करने पर पता चला कि संगठन अपने सदस्यों को पुलिस और अर्धसैनिक बलों जैसी वर्दी पहनाता था। साथ ही बिना किसी आधिकारिक अनुमति के सदस्यों को होम मिनिस्ट्री, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के नाम से फर्जी आई-कार्ड भी जारी किए जाते थे।
Ghaziabad News : लोगों को करता था गुमराह
संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुमराह कर धन वसूली करना था। वे अपनी संस्था का छोटा नाम BSF रखकर लोगों को भ्रमित करते थे और अपने सदस्यों को पुलिस या अर्धसैनिक बल का सदस्य बताते थे। इस मामले में इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में कितने लोगों के साथ ठगी की गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-supervisor-crushed-by-car-to-take-revenge-for-indecency-during-meal/



