Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक युवक ने बुधवार शाम फिल्मी स्टाइल में कार दौड़ा दी। इस दौरान एक बाइक सवार दंपती भी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। जबकि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे दीवार भी गिरा दी। जहां एक छोटे नाले को फांदते हुए कार दीवार से जा टकराई। लोगों ने बताया कि आधा किमी दूर से युवक कार को लहराते हुए ला रहा था।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
ये घटना गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव की है। जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर लोनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में युवक कार को ओवरस्पीड में ला रहा था।
Ghaziabad News : फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल
दरअसल, इससे पहले जिले में थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के गौरीशंकर एन्क्लेव में रहने वाले सोभी मलिक ने रिजवान पुत्र कलवा चौहान के घर पर हवाई फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मंगलवार रात्रि गोलियों की आवाज से लोग दहशत में आ गए है। बता दें कि कौशाम्बी थाना क्षेत्र में हुक्का बार चलाने वाले सोभी मलिक गौरीशंकर एन्क्लेव में अपना पूरा भौकाल बना रखा हैं। गाड़ी में हुडर 4 पीएसओ साथ चलते हैं। वहीं कौशाम्बी थाना क्षेत्र में लिकवर नाम से बार चला रहा हैं। मगर आवकारी विभाग और पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करता। जबकी कौशाम्बी थाना क्षेत्र के क्लब में हुए विवाद को लेकर शालीमार गार्डन के गौरी शंकर सोसायटी में रहने वाले दोनों पक्षों में हुई हवाई फायरिंग बीती रात तीन से चार राउंड हुए फायर से लोग दहशत में हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-firing-in-gauri-shankar-enclave-of-shalimar-garden-creates-panic-among-people/



