Ghaziabad News : उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इंसानों के साथ-साथ बेजुबानों के लिए भी राहत की ज़रूरत है। गाजियाबाद की एक महिला अनु इस दिशा में एक सराहनीय पहल कर रही हैं। वह इन दिनों सड़कों पर रहने वाले स्ट्रीट डॉग्स के लिए पानी की व्यवस्था में जुटी हुई हैं।
Ghaziabad News : स्ट्रीट डॉग्स के लिए समर्पित सेवा
अनु हर सुबह और शाम अपनी टीम के साथ उन इलाकों में जाती हैं जहां स्ट्रीट डॉग्स की संख्या अधिक है। वह अपने साथ पानी भरने के बर्तन और ज़मीन खोदने के औजार लेकर चलती हैं। जहाँ संभव होता है, वहाँ ज़मीन खोदकर बर्तन रखती हैं ताकि पानी ठंडा बना रहे। और जहाँ ज़मीन खोदना संभव नहीं होता, वहाँ सीधे बर्तन रखकर उनमें ताजा पानी भर देती हैं। अनु खुद बर्तनों की सफाई करती हैं और रोज सुबह-शाम उनमें ताजे पानी की भराई करती हैं। स्ट्रीट डॉग्स अनु को देखते ही उनके पास आ जाते हैं। कई बार वे सिर्फ पानी नहीं पीते बल्कि गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठ या लेट भी जाते हैं।
Ghaziabad News : हर गर्मी में निभाती हैं यह जिम्मेदारी
अनु का कहना है कि यह कार्य वह हर साल गर्मी के मौसम में करती हैं। “जब तक गर्मी का मौसम रहेगा और बारिश से प्राकृतिक जल स्रोत नहीं भर जाते, तब तक मैं यह सेवा करती रहूंगी। वहीं अब अनु की यह पहल न सिर्फ जानवरों के लिए राहत लेकर आ रही है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है। उनकी इस सेवा भावना को देखकर लोग प्रेरित हो रहे हैं और कई इलाकों में स्थानीय निवासी भी उनके इस अभियान में जुड़ने लगे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-face-of-194-roads-of-ghaziabad-will-change-a-plan-worth-rs-600-crore-will-be-prepared/



