Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोदीनगर-हापुड मार्ग पर मछरी कट के पास देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक को बंधक बनाकर कार लूट ली। चालक ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
Ghaziabad News : बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद के इन्द्रिरापुरम निवासी अर्जुन कुमार कैब चलाकर परिवार का लालन पालन करते हैं। जानकारी के अनुसार, रात को मोदीनगर से उनके पास ऑनलाइन बरेली जाने के लिए बुकिंग आई। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंच गए। वहां कार में चार युवक बैठे और बरेली जाने की बात कही। चालक कार लेकर मोदीनगर हापुड मार्ग से जाने लगा। जब वह गांव मछरी कट के सामने पहुंचे तो कार में सवार युवकों ने कहा कि मछरी कट से हमे अपने एक साथी और लेना है। वह मछरी कट की और कार ले गए। थोड़ी दूर जाने पर युवकों ने चालक को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक से नकदी व कार लूट ली। लूट करने के बाद वह चालक के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंककर फरार हो गए।
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने जब पकड़े गए अधिकारियों से पूछताछ की तो पता चला कि अभिमन्यु रवि उर्फ करन व रितिक और मुस्कान एक दूसरे को पहले से ही आपस में जानते थे। हम चारों लोगों ने एक योजना बनाई कि हम लोग किसी व्यक्ति के माल को लूट कर और उसे बेचकर मौज मस्ती करेगें और घूमने फिरने कहीं चलेंगे। इस योजना के तहत मुस्कान को एक ओला कैब वाले ड्राइवर का मोबाइल नंबर दिया और इसको फोन करके कहा गया मुझे बरेली जाना है। इसे बोलाकर हम लोगों ने योजना के तहत इसकी काल को लूट लिया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/muzaffarnagar-news-meeting-of-police-officers-with-the-aim-of-improving-security-system/



