Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में होली और अन्य त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। आपको बता दें कि एसीपी रितेश त्रिपाठी के अंतर्गत इस्लामनगर कैला भट्टा जिसमें मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र आते है। जिसके चलते एसीपी ने क्षेत्रवासियों से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
Ghaziabad News : अफवाहों से बचने की सलाह
फ्लैग मार्च में पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने इस दौरान नागरिकों से अपील की कि वे त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ghaziabad News : थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती
गाजियाबाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है और निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कदम से नागरिकों में विश्वास बढ़ेगा और त्यौहार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। इस दौरैन गाजियाबाद पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर भी सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की अशांति या संदिग्ध गतिविधियों का सामना हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-cabinet-minister-sunil-kumar-sharma-organized-holi-milan-ceremony/



