Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे 27 वर्षीय अकाउंटेंट ने एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करनी शुरु कर दी है।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तुषार गोयल के रूप में हुई है। जो वह पटेल नगर कॉलोनी में रहता था। नंदग्राम थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के मुताबिक, गोयल शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 10 बजे पैदल ‘वीवीआईपी एड्रेस’ नाम की सोसायटी पहुंचा और सुरक्षा गेट पर विवरण दर्ज किए बिना अंदर चला गया। कुछ देर परिसर में घूमने के बाद गोयल लिफ्ट से 14वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी।
Ghaziabad News : CCTV में क्या देखा गया
सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो पता चला तुषार गोयल स्कूटी पर सवार होकर कही जा रहा है। उसने हेलमेट भी लगाया हुआ है। उस वक्त गेट पर गार्ड भी मौजूद थे, गार्ड ने स्कूटी सवार युवक के बिना एंट्री किए सोसायटी में जाने की सूचना एओए को दी थी। लेकिन लगभग 50 मिनट तक किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि बिना एंट्री किए सोसायटी में प्रवेश करने वाला युवक कौन है और कहां जा रहा है।
तुषार गोयल कुछ देर सोसायटी में इधर – उधर घूमता है। फिर लिफ्ट में सवार होकर 14वीं मंजिल पर पहुंता और नीचे छलांग लगा लेता है। गार्ड ने इस घटना की सूचना पाकर फिर एओए को जानकारी दी, उसके बाद नंदग्राम थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Ghaziabad News : पुलिस को मिला सुसाइड नोट
मामले में नंदग्राम थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने गोयल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। नोट में गोयल ने लिखा था कि वह आर्थिक परेशानियों और कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है। उसने स्पष्ट किया कि उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस घटना की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-police-arrested-76-people-by-raiding-a-fake-call-center-used-to-cheat-in-america/



