Ghaziabad News : जानकारी के आधार पर चलाया अभियान
गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई हैं । जहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नरेट ने तीन जोन में विशेष अभियान चलाया । इस अभियान के दौरान महज 3 घंटे में 703 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को थाने लेजाकर मेडिकल जांच के बाद पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया।
Ghaziabad News : शहर , देहात और ट्रांस हिंडन जोन में हुई कारवाई ?
पुलिस के अनुसार, उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। इसके मद्देनजर शहर, देहात और ट्रांस हिंडन जोन में शराब के ठेकों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक, नगर जोन में सबसे ज्यादा 315 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें कोतवाली घंटाघर से 67, विजयनगर से 57, सिहानी गेट से 31, नंदग्राम से 67, कवि नगर से 43 और मधुबन बापूधाम से 50 लोग शामिल हैं। डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि देहात जोन में 223 लोगों पर कार्रवाई की गई। इनमें लोनी से 27, ट्रॉनिका सिटी से 21, अंकुर विहार से 14, लोनी बॉर्डर से 26, मसूरी से 17, मुरादनगर से 38, मोदीनगर से 20, निवाड़ी से 12, भोजपुर से 11, वेव सिटी से 13 और क्रॉसिंग रिपब्लिक से 24 लोग शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे।
Ghaziabad News : जारी रहेगी कारवाई
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि इसी तरीके से ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई । जिसमें कुल 165 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से थाना इंदिरापुरम से 34 ,कौशांबी से 24 ,खोड़ा से 20 ,साहिबाबाद से 24, लिंक रोड से 15 ,शालीमार गार्डन से 20 और टीला मोड़ से 28 लोगों को पकड़ के थाना लाया गया और मेडिकल करवा के 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



