Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुशलिया गांव में पूर्व प्रधान शाहिद की तीन गाड़ियां जलकर खाक हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दरअसल, देर रात पूर्व प्रधान की एक ब्रेजा व 2 बलेनो कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन पूर्व प्रधान का कहना है कि साजिशन के चलके किसी ने मेरी गाड़ियों में आग लगाई है। जिसके बाद अब पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में लगी है कि गाड़ी कैसे जलीं और आग किसने लगाई ?
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, गाजियाबाद के रजापुर ब्लॉक के कुशालिया गांव निवासी पूर्व प्रधान शाहिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तीन कार खाली मैदान में थीं। पुलिस को जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान आमिर अहमद ने बताया कि घटना रात लगभग 1 बजे की है। इस आगजनी को जानबूझकर अंजाम दिया गया है। मौके पर एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है, जिससे संदेह और गहरा गया है। रात में 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है। पीड़ित पूर्व प्रधान ने इसमें अभी तहरीर नहीं दी है।
Ghaziabad News : एंबुलेंस में लगी थी आग
गौरतलब है कि इससे पहले थाना इंदिरापुरम में अटलांटा अस्पताल के बाहर खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई थी। घटना के समय एंबुलेंस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई थी। वहीं एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। चीफ फायर ऑफिसर ने बताया था कि यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन राहत की बात ये थी कि जिस समय एंबुलेंस में आग लगी, उस समय कोई मरीज या मेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में स्थानीय प्रशासन जांच में जुटा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-a-sudden-fire-broke-out-in-the-ambulance-parked-outside-the-hospital/



