Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयनगर थाना क्षेत्र में नाली निर्माण को लेकर हुए एक विवाद में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मंगलवार शाम का है, जब नगर निगम की टीम विजयनगर के मिर्जापुर क्षेत्र में नाली का निर्माण कर रही थी। लेकिन इस बीच नाली की दिशा को लेकर अलीजान और असलम पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। हैरानी की बात ये है कि लोग पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव और फायरिंग करने लगे। इस बीच दोनों पक्ष से लगभग 20 -25 लोग आमने सामन आ गये। किसी के हाथ में ईंट पत्थर थी तो कोई लाठी लिए मारपीट कर रहा है। जिसमें तमंचे निकल आए। सरेआम भीड़ में एक व्यक्ति तमंचा लेकर सरेआम बीच रस्ते में फायरिंग करने लगा। जहां अमजद को गोली लग गई। नूरानी मस्जिद के पास सरेआम फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाई गई।
Ghaziabad News : वीडियो के आधार पर कार्रवाई
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में फायरिंग की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने अलीजान, असलम, साजिद, बबलू, इसान, ताहिर, जमीर अहमद, दानिश, हैप्पी यादव, राजा और जीशान को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये था मामला…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-firing-after-dispute-between-two-parties-over-drain-construction/



