Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन को ससुराल वालों ने हनीमून पर नहीं भेजा तो नाराज होकर दुल्हन ससुराल को छोड़कर अपने मायके वापस चली गई। इस बात का पता गली मोहल्ले वालों को लगा तो ये खबर चर्चा का विषय बन गई। नाराज पत्नी को मनाने पति मायके गया तो दुल्हन ने आने से माना कर दिया। जिसके बाद अब ससुर ने थाने में शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
Ghaziabad News : अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
दरअसल, जिले के नंदग्राम की राधाकुंज निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्र वधु और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कहा है कि मेरे बेटे की फरवरी 2024 में शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती से शादी हुई थी। इस बीच दुल्हन को हनीमून पर भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद नाराज होकर बेटे की पत्नी अपनी मायके चली गई। बेटे ने कॉल की तो उसने कॉल भी रिसीव नहीं की। बेटा लेने गया तो उसने साथ आने से मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पुत्रवधू एक रिश्तेदार व अपनी बहनों के साथ आई और मेरे घर पर अभद्रता कर तोड़फोड़ कर दी। इस घटना का CCTV भी उनके पास है। जहां वह आत्महत्या की धमकी दे रही है।
इस मामले में एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



