Ghaziabad New : भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और राहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा कई अक्सर सुर्खियों में छाया रहा है। इस बीच एक बार फिर दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों का मुद्दा चर्चा में आ गया है। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अब दो महीने स्पेशल ड्राइव चलाकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान करने में जुटी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपनी विधानसभा क्षेत्र के झुग्गियों में पहुंचे। जहां विधायक ने दावा किया कि यहां अवैध बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बंगाल के रहने वालों का आधार कार्ड दिल्ली का मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की आरोप अधिकारियों पर लगाया।
Ghaziabad New : क्या बोले विधायक नंदकिशोर गुर्जर ?
विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उनकी लोनी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गियां में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे हैं, मैं कई बार पकड़वा चुका हूं। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल ने देश के साथ गद्दारी करते हुए घुसपैठियों को वोट के लिए बसाया है, इनके पास वोटर कार्ड राशन कार्ड आधार कार्ड सब दिल्ली का मिला है लेकिन गाजियाबाद में रह रहे हैं।
Ghaziabad New : पुलिस कहां सो रही ?
विधायक ने दावा किया कि मैं लगातार इस बात को उठाता रहा हूं लेकिन कोई जू नहीं रेंग रही है। देश के साथ गद्दारी की जा रही है जिस तरीके से घुसपैठियों को बिजली विभाग में सब जगह कनेक्शन दिए हुए हैं लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड है एक बंगाल का है एक दिल्ली का है। दिल्ली देश की राजधानी है जितने भी हमारे मुख्यालय हो या पार्लियामेंट हो। पूरा देश आज 10 करोड़ बांग्लादेशियों के कारण बारूद के ढेर पर बैठा है। दिल्ली बेहद सेंसिटिव है। दिल्ली केजरीवाल सरकार हजार रुपए में कार्ड बना कर दे रहा है। पुलिस कहां सो रही है। यह गाय काटते हैं यह रात में घरों में घुस जाते हैं लूट करते हैं सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। अगर कार्रवाई नहीं करती है तो मुझे संवैधानिक पद पर रहते हुए ही कदम उठाने पड़ेंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-kanpur-expressway-news-ghaziabad-kanpur-expressway-will-save-two-hours-of-passengers/



