Ghaziabad Local News: 15 अक्टूबर की रात को नगर कोतवाली क्षेत्र में लाल सिंह नाम के युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। ट्रेन कि चपेट में आने से शव क्षत- विक्षत हो गया था, और जब तीन दिनों तक शव कि पहचान ना हो पाने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दीया। शनिवार को परमात्मा नाम के शख्श ने फोटो के आधार पर मृतक कि पहचान अपने बेटे के रूप में कि थी और साथ ही साथ उन्होंने हत्या कि आशंका भी जताई थी।
Ghaziabad Local News: मुखबिर से मिली थी सूचना
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया परमात्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ कर मामले कि जांच शुरू कर दी थी इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हत्या में बांछित अभियुक्त चिपियाना की ओर जा रहे हैं। एक टीम ने बाइक सवार बदमाशों को आगे से घेरा तो उन्होंने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पीछे की ओर लगी टीम को देखकर उनमें से एक ने तमंचे से गोली से गोली चला दी।
Ghaziabad Local News: पूछताछ में कुबूला अपना जुर्म
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों द्वारा गोली चलाये जानें पर जब पुलिस ने जवाबी कार्यवाही कि तो उनका एक साथी अनिल उर्फ लंबू पुलिस कि गोली पैर में लगने से घायल हो गया और वहीँ गिर पड़ा पुलिस ने उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने लंबू के साथी नईम को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने लालसिंह की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की बात कबूल की है। शव सिविल चौकी क्षेत्र में रेल ट्रैक से मिला था।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/greater-noida-news-32-tonnes-of-beef-seized/



