Ghaziabad Latest News: शादी समारोह में आतिशबाज़ी को लेकर प्रदुषण नियंत्रण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को एक बड़ी चेतावनी जारी की गयी जिसमे अगर शादी समारोह में आतिशबाज़ी होती पाई गयी तो बैंक्वेट हॉल के संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। हवा में पटाखों से निकले जहरीले कण बढ़ने पर यह चेतावनी दी गई है।
विस्तार में
Ghaziabad Latest News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि देखने में आया है कि ग्रैप 4 लागू होने पर भी आतिशबाजी हो रही है। सहालग के सीजन में घुड़चढ़ी और चढ़त के दौरान पटाखे छोड़े जा रहे हैं। शहर के आसमान पर रोज आतिशबाजी के नजारे नजर आ रहे हैं। इससे हवा की सेहत बिगड़ रही है। ग्रैप 4 की पाबंदियों के मद्देनजर बैंक्वेट हाल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शादी समारोह में आतिशबाजी न होने दें। अगर आतिशबाजी होती मिली तो उन्हें जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
रात में निरक्षण करेगी टीम
Ghaziabad Latest News: प्रदुषण नियंत्रण विभाग के ओर से एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है। गठित टीम रात में सभी बैंक्वेट हॉल का निरक्षण करेगी जिसमे अगर किसी भी शादी समारोह में आतिशबाज़ी होति मिली तो संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बैंक्वेट हॉल संचालकों को यह पहले हे स्पष्ट कर दिया गया है की बुकिंग लेते वक़्त यह साफ़ कर दें की आतिशबाज़ी नहीं करने दी जाएगी।



