संवाददाता:- नितिन कुमार
Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद के मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में सैकड़ों किसान और भाकियू पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार और प्रशासन से समाधान की मांग की।
किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया गया
Ghaziabad Latest News: भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी और जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस पंचायत में किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया गया। पंचायत में बिजली विभाग और पुलिस विभाग की अनैतिक कार्रवाइयों का विरोध किया गया। किसानों ने सरकार पर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि किसान को उसकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने फसल और नस्ल बचाने के लिए एकजुट रहने की अपील की।
क्या कहा जिला अध्यक्ष, भाकियू बिजेंद्र सिंह ने
Ghaziabad Latest News: इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा की किसान एकजुट होंगे, तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा। हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रशासन को किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना चाहिए।
किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त
Ghaziabad Latest News: पवन चौधरी, कोषाध्यक्ष, भाकियू ने कहा की, किसानों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को हमारी मांगों को प्राथमिकता देनी होगी, अन्यथा हम बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।
Ghaziabad Update: लोनी में भाजपा नेता एवं नगर पालिका सभासद ने लोनी अधिशासी अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चाhttps://t.co/YteCuvZsW7 pic.twitter.com/r9AUG2KbkI
— lokhitkranti (@lokhitkranti001) December 9, 2024



