Ghaziabad Latest News: खबर साहिबाबाद से आ रही है जहाँ दुल्हन की विदाई के बाद कन्यादान की रकम के बैग पर चोर ने हाथ साफ़ कर लिया। बैग में करीब सात लाख रूपए रखे थे दुल्हन के पिता की तहरीर पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Ghaziabad Latest News: क्या है पूरा मामला
दिल्ली 94 के गंगा विहार निवासी खुर्शीद अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार नवंबर को उनकी बेटी दरख्शा का निकाह था। आयोजन साहिबाबाद क्षेत्र स्थित एक बरात घर में था। बताया कि पांच नवंबर की सुबह बेटी की विदाई के बाद कन्यादान में मिले उपहार, नकदी और अन्य कार्यों के लिए रखे रुपये का बैग उनके साढू नूर इस्लाम लेकर बैठे थे। तभी उनके साढू बैग छोड़कर मिठाई के बर्तन उठवाने के लिए चले गए। जब वापस लौटे तो रकम से भरा बैग चोरी हो चुका था। पीड़ित खुर्शीद ने बताया कि बैग में करीब सात लाख रुपये रखे थे। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि वैंक्वेट हॉल की सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-today-rape-for-three/



