गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी नया बस अड्डा, मेरठ मोड के पास साईं बाबा मंदिर पार्क के जंगल में आज सुबह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव जंगल में पेड़ के पास आपत्तिजनक हालत में पाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यहां देखे वीडियों-
साईं बाबा मंदिर पार्क के जंगल में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी @dm_ghaziabad @ghaziabadpolice pic.twitter.com/a61oTZTS2X
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 7, 2025
Ghaziabad Dead Body News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?
सुबह के समय कुछ राहगीरों ने जंगल में शव को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40-50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की हालत को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला मान रही है। थाना कोतवाली की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या का मामला है या आत्महत्या।
ये भी पढ़े :-



