Ghaziabad-Bareilly: बरेली में गूगल मैप से लोकेशन देखने की कीमत तीन युवकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। कोहरे में अधूरे पुल से कार नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही तीन लोगो की मौत हो गई जिसमे से एक मृतक ग़ाज़ियाबाद का रहने वाला था।
Ghaziabad-Bareilly: विस्तार में
मिली जानकारी से पता चला है की कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। कोहरे में अधूरे पुल से कार नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही तीन लोगो की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह नौ बजे का बताया जा रहा है। फरीदपुर के खल्लपुर गांव के लोग रामगंगा के किनारे सुबह टहलने पहुंचे थे। उन्होंने नदी में कार पड़ी देखीं। ग्रामीणों ने मदद की कोशिश की। मगर, तब तक कार सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनो शवों को कब्ज़े लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Ghaziabad-Bareilly: शॉर्टकट लेकर ग़ाज़ियाबाद जा रहे थे तीनों
पुलिस के मुताबिक तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। यह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शार्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद निकलने की कोशिश में थे। मगर, इससे पहले ही हादसा हो गया।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-elderly-womans-flat-occ/



