Ghaziabad News: त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में मिलावटी खाने के आदान – प्रदान शहर में बढ़ जाता है खाद सुरक्षा एवं औसधि प्रशसन एफडीए टीम की चेकिंग के दौरान मेवात से पनीर लेकर गाजियाबाद आई दो बोलेरो रुकवाईं तो बदबू के मारे टीम को उन्हें चैक करना भी मुश्किल पड़ गया।
क्या है पूरा मामला
सहायक आयुक्त ने बताया कि मेवात से आईं बोलेरो पिकअप में पनीर को कैमिकल के ड्रमों में भरकर लाया गया था। सूचना के आधार पर टीम ने दोनों गाडियों को पकड़ लिया। नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं, जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से लोगों से आह्वान किया है त्यौहारों के मौके पर भी कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से उसे जांच परख लें। यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता ठीक न लगे तो उसे जांच परख लें। यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता ठीक न लगे तो उसे प्रयोग न करें और एफडीए को सूचित करें। खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पकड़े गए पनीर की कीमत 1.73 लाख रुपये
सहायक आयुक्त अरविन्द कुमार ने बताया की पकडे गए पनीर की कीमत लगभग 1.73 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि टीम ने रविवार को मेवात से लाया गया 500 किलो नकली पनीर पकड़ा था। 1.20 लाख का पनीर बोलेरो पिकअप के द्वारा गाजियाबाद की पुरानी सब्जी मंडी स्थित मंजूर पनीर पर बिक्री के लिए लाया गया था।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/security-of-markets-in-ghaziabad-increased-in-view-of-security-of-festivals/



