Cyber Crime: खबर उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद जिले से आ रही है जहाँ , साइबर ठगों के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अपनी जमा पूंजी बचत और लोन लेकर एक करोड़ 35 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित को मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया था। शुरुआत में दो बार उन्हें निवेश की गई धनराशि निकालने दी गई। इसके बाद उनसे आइपीओ में निवेश के नाम पर मोटी रकम ट्रांसफर कराई गई थी।
30 बार में 10 बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम
Cyber Crime: पीड़ित से 30 बार में 10 बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। ब्रज विहार निवासी निजी कंपनीकर्मी गुलशन वाधवा ने अक्टूबर में शेयर ट्रेडिंग टिप्स से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर देखे थे। इसके बाद उन्हें एक लिंक के जरिए वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया।
ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने के लिए प्रोत्साहित किया
Cyber Crime: 13 अक्टूबर के बाद उन्हें शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद उन्होंने 22 अक्टूबर से खाता खुलवाकर शेयर ट्रेडिंग शुरू की। पहली बार में उन्होंने 10 हजार रुपये के निवेश पर 699 रुपये मुनाफा पाया। उन्होंने धनराशि निकालनी चाही तो साइबर अपराधियों ने उन्हें मुनाफा समेत 10,699 रुपये की पूरी धनराशि निकालने दी। इसके बाद उन्होंने 55 हजार रुपये लगाए। बदले में उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले।
आपकी धनराशि फ्रीज कर दी गई है
Cyber Crime: पीड़ित से इसके बाद आइपीओ के नाम पर निवेश शुरू कराया गया। आइपीओ में उन्हें बताया गया कि 100 से 200 प्रतिशत तक मुनाफा संभव है। जब उन्होंने रुपये निकालने चाहे तब उन्हें बताया गया कि धनराशि फ्रीज कर दी गई है, क्योंकि उन्हें और रुपये निवेश करने हैं। उनसे लगातार चार आइपीओ में निवेश के नाम पर 33 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दिया गया। लोन की धनराशि उनके खाते में नहीं आई।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-woman-hangs-herself-after-being-harassed-by-her-brother-in-law/



