City Logistics Plan Ghaziabad: उत्तरप्रदेश के 7 जिलों में सिटी लॉजिस्टिक प्लान बनाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, आपको बता दें की इसमें गाज़ियाबाद का नाम भी शामिल है 27 जनवरी को जीडीए बैठक में अप्रूवल के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। सिटी लॉजिस्टिक प्लान बनकर तैयार हो गया। इसके तहत गाजियाबाद जिले में दो लॉजिस्टिक पार्क, 2 ट्रांसपोर्ट नगर और 3 ट्रक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
कहा क्या बनेगा
City Logistics Plan Ghaziabad: सिटी लॉजिस्टिक प्लान के तहत गाजियाबाद जिले में दो लॉजिस्टिक पार्क, 2 ट्रांसपोर्ट नगर और 3 ट्रक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। जिसके लिए मास्टरप्लान 2031 में लैंड यूज को चेंज कर दिया गया है। प्लान के तैयार होने के बाद शहर वासियों को जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी, जिसके चलते भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे लॉजिस्टिक पार्क से छोटे वाहनों के जरिए सामान की सप्लाई की जाएगी। लॉजिस्टिक पार्क के साथ ही वेयरहाउस खुलेंगे तो रोजगार का भी बड़ा मौका मिलेगा। बता दें कि 2021 में प्रदेश के सात जिले में सिटी लॉजिस्टिक प्लान बनाए जाने का निर्देश दिया गया था । जिसमें गाजियाबाद का नाम भी शामिल था। इस पर गाजियाबाद ने करीब 45 लाख रुपये खर्च करके एक एजेंसी से सिटी लॉजिस्टक प्लान बनाए जाने का काम दिया।
कहाँ बनेंगे लॉजिस्टिक पार्क
City Logistics Plan Ghaziabad: जानकारी के मुताबिक लॉजिस्टिक पार्क दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए जाएंगे। डासना में इसके लिए 40 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया। लोनी के फतेहाबाद एरिया में 60 एकड़ जमीन के भू उपयोग को इसके लिए चेंज किया गया है। यहां ट्रक पार्क होंगे। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा। बड़ी कंपनियों के गोदाम बनने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लोनी वाला दिल्ली-देहरादून से लिंक रहेगा, जबकि डासना वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस और एनएच-9 से कनेक्ट रहेगा।
शहर में होंगे तीन पार्किंग स्थल
City Logistics Plan Ghaziabad: ट्रकों की पार्किंग को लेकर शहर में कोई इंतजाम नहीं होता जिसकी वजह से चालक एक्सप्रेसवे और हाइवे के किनारे ट्रक पार्क करते हैं। अब शहर में तीन ट्रक पार्किंग स्थल हो जाएगा तो इस समस्या से निजात मिल जाएगी। ट्रक पार्किंग स्थल टीला मोड़ फर्रुखनगर रोड, मोरटा और भोजपुर में बनाए जाने की प्लानिंग है। जिसके चलते शहर के अंदर आवागमन आसान हो जाएगा।
इस जगह बनेगा ट्रांसपोर्टनगर
City Logistics Plan Ghaziabad: मिली जानकारी के मुताबिक सिटी लॉजिस्टिक प्लान के तहत दो जगह पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। इसके लिए आरआरटीएस कॉरिडोर के पास इसे बसाने की प्लानिंग है। दो जगह का लैंडयूज चेंज किया गया है। इसके बनने से भारी वाहन शहर के भीतर नहीं आएंगे। शहर के अंदर आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर बनने से पार्किंग, लोडिंग, अनलोडिंग और वाहनों की रिपेयरिंग से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबार एक जगह पर हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/gda-ghaziabad-gdas-new-software-will-first/



