Breaking News Ghaziabad: दिल्ली में एलजी वीके सक्सेना के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस बांग्लादेशियों को पहचान में जुट गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा सत्यापन का काम शुरू करने के बाद ग़ाज़ियाबाद में भी अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली से सटे बार्डर क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। एलोपों स्तर पर समन्क्ष्य कर पुलिस पूरी स्थिति पर निगाह रखे हुए है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद पुलिस भी बांग्लादेशियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर सकती है।
इन इलाकों में बांग्लादेशियों के होने की संभावना
Breaking News Ghaziabad: जनपद में लोनी और बार्डर से सटे अन्य इलाकों में बांग्लादेशियों के होने की संभावना हो सकती है। पूर्व में गाजियाबाद में बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। जनपद में कागजों में 21 रोहिंग्या मुसलमान हैं, जिन्हें गृह मंत्रालय की तरफ से रिफ्यूजी का दर्जा दिया गया। इनके अतिरिक्त जिले में पुलिस रिकार्ड में एक भी बांग्लोदशी अवैध रूप से गाजियाबाद में फिलहाल रहता नहीं पाया गया। पुलिस का कहना है कि लोनी, साहिबाबाद और शहरी क्षेत्र में की गई चेकिंग में बांग्लादेशी नाहीं पाए गए थे। गाजियाबाद में कई जगह झुग्गियों में कूड़ा बीनने वाले रहते हैं। इनमें कई बंगाल के नागिरक भी हैं।
पूर्व में पकड़े गए बांग्लोदशी
• 20 अगस्त 2017 को पुलिस ने अवैध रूप से लोनी आप दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। दोनों म्यांमार (वर्मा) के रहने वाले थे। बांग्लादेश के रास्ते दोनों घुसपैठ कर भारत में घुसे थे।
• 23 नवंबर 2023 को थाना लोनी बार्डर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बयला नहर रोड से स्कूटी सवार एक बांग्लादेशी शहादत को गिरफ्तार किया था। शहादत करीब 20 साल पहले बार्डर पार कर भारत में दाखिल हुआ था। यहां से वह दिल्ली स्थित एक झुगी झोपड़ी में रहने लगा था। शहादत पर चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। शहादत के पास बाग्लादेश का पासपोर्ट और दिल्ली का फर्जी तरीके से बना हुआ आधार कार्ड मिला।
• 18 अप्रैल 2024 को कौशांबी में आधी रकम में डालर देने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला समेत पाच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपित साबिर, अब्दुल।
• 3 जून 2016 को बाग्लादेशी नागरिक मोहम्मद आलामीन को गिरफ्तार किया था। आरोपित लोनी के अशोक विहार इलाके में रहकर वेल्डिंग की दुकान पर काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-news-three-lakh-people-in/



