Ghaziabad News: आवास विकास परिषद् ग़ाज़ियाबाद ने बड़ा निर्णय लिया है। आवास विकास परिषद् वसुंधरा के सेक्टर -7 और 8 के 80 एकड़ ज़मीन पर पांच बहुमंज़िला सोसाइटी का निर्माण करेगा। इसके लिए लेआउट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही लखनऊ से इस पर मुहर लगेगी। पांच बहुमंज़िला इमारत के साथ ही यहाँ मॉल मल्टीप्लेक्स व हेल्थ सेण्टर बनाया जाएगा।
जल्द ही बैठक करेगा आवास विकास परिषद्
अपने भूखंड को विक्सित करने के लिए विभाग बिल्डरों के साथ जल्द ही बैठक करेगा और अपनी नयी योजना के बारे में बताएगा। आवास विकास परिषद् के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि सेक्टर -7 और 8 की ज़मीन को जल्द विक्सित किए जाने की योजना है। इसका लेआउट तैयार किया जा रहा है। अभी तक तय हुआ है कि 80 करोड़ को पांच हिस्सों में विभाजित कर यहाँ बहुमंज़िला इमारत बनाई जाएगी।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विभाग अपनी इस ज़मीन को बिल्डर के जरिए विक्सित कराएगा। उन्होंने बताया कि प्लान को जल्द लागू करने की तैयारी चल रही है। बैठक के bad इस पर काम शुरू हो जाएगा।



