Ghaziabad News: गाजियाबाद कमिश्नरेट के निवाड़ी थाने की पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक माली मिथलेश की हत्या एक सप्ताह पूर्व हुई थी, पुलिस ने मामले के खुलासा करते हुए माली मिथलेश के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने माता पिता के अपमान का बदला लेने के लिए मिथलेश की हत्या की थी।
ज़मीन जायदात के बटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय के मुताबिक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में माली मिथलेश अमित के ताऊ धर्मपाल का बेटा था। अमित ने बताया कि जमीन- जायदाद के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पिता श्याम सिंह ने मिथलेश को समझाया तो उसने पिता पर हाथ छोड़ दिया था, इसके अलावा वह मेरी मां का भी अपमान कर चुका था। अमित ने बताया कि माता-पिता का अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और उसी दिन से मिथलेश को जान से मारने की ताक में था।
आरोपी ने तीन महा तक ली थी ट्रेनिंग
अमित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिस्टल खरीदने के बाद उसने सोशल मीडिया की मदद से पिस्टल चलाना सीखा। करीब तीन माह तक पिस्टल चलाने का अभ्यास करने के बाद मिथलेश की रेकी की। वह माली का काम करता था और काम पर साइकिल से जाता था। काम पर आते- जाते अमित ने कई बार उसकी हत्या की कोशिश की लेकिन हर बार वह भीड़ के चलते बच जाता था। शुक्रवार को सोनिया विहार रेगुलेटर के पास घेरकर उसने मिथलेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।
यह भी जाने:-
https://lokhitkranti.com/fda-ghaziabad-seizes-865-kg-rotten-cheese-from-mewat/



