Ghaziabad News: जैसे-जैसे लोग डिजिटल हो रहे है वैसे-वैसे जुर्म करने वाले शरारती तत्व भी सक्रिय हो रहे है। ऑनलाइन फ्रॉड की बढ़ते मामलों में एक मामला ऐसा भी आया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। खबर ग़ाज़ियाबाद से आ रही है जहाँ एक टीचर की साथ एक युवक ने 69 लाख रूपए के स्कैम कर दिया। ऑनलाइन फ्रॉड की खबर जब तक टीचर को लगती तब तक भौत देर हो चुकी थी।
क्या है पूरा मामला
घटना तुलसी निकेतन की रहने वाली एक टीचर के साथ हुई टीचर एक ऑनलाइन म्यूजिकल प्लेटफार्म पर गाना गाती थी, गाना गाने की दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई दोनों साथ में मिलकर गाना गाने लगे। दोनों में काफी बात चीत होने लगी, युवक अपनी सारी छोटी बड़ी चीज़े बताने लगा और दोनों में दोस्ती गहरी होती चली गयी। एक दिन युवक ने टीचर को शादी की लिए प्रोपोज़ कर दिया क्युकी टीचर भी युवक को चाहने लगी थी, इसलिए शादी को हां करने में देर नहीं लगी। शादी की हाँ होने की बाद युवक ने टीचर को शिकंजे में लेना शुरू कर दिया उसने अपनी परेशिनियाँ बता कर थोड़ा-थोड़ा करके टीचर से पैसे ऐठना शुरू कर दिए। टीचर प्रेमजाल में फसकर युवक को पैसे देती गयी, एक दिन युवक ने टीचर के फ़ोन उठाना बंद कर दिया तब टीचर को एहसास हुआ की वह ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गयी है।
मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े जाने का बहाना बनाया
पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की युवक से उसकी दोस्ती फरवरी 2024 में हुई थी। दोनों ने साथ में एक परफॉरमेंस की और दोनों की दोस्ती हो गयी। युवक ने टीचर को शादी की लिए प्रोपोज़ कर दिया और टीचर ने भी शादी के लिए हाँ कर दिया। टीचर ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा की आरोपी ने उसे अपनी बातों में फसा कर धीरे-धीरे करके पैसे ऐठना शुरू कर दिए सबसे पहले युवक ने बोला की मुझे मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है मैंने कोई गलत काम नहीं किया लेकिन समझा करो, दूसरी बार युवक ने बीमार पड़ने का बहाना बना कर रकम ट्रांसफर करा ली। ऐसे ही वह बहाने बना कर पैसे ऐठता रहा। पुलिस ने टीचर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ कर मामले की छान बीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/after-the-death-of-both-children-the-mother-also-passed-away-spreading-grief-in-the-village-with-three-deaths-in-the-same-house/



