GDA Ghaziabad: गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब अपने नए सॉफ्टवेयर के साथ अवैध निर्माण करने वाले लोगों और साथ ही ऐसे अधिकारी जो उनको पनाह देते हैं उन सभी को बेनकाब करेगा। बता दें की इस सॉफ्टवेयर की मदद से जीडीए अधिकारी 200 वर्ग गज से अधिक के निर्माण पर नजर रख सकेंगे और साथ ही उसकी जानकारी भी प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
अवैध निर्माण शहर के विकास में बाधा
GDA Ghaziabad: अवैध निर्माण या अवैध अतिक्रमण शहर के विकास में अक्सर बाधा बनता है। इसका उपाय निकलने के लिए जीडीए ने एक सॉफ्टवेयर की मदद ली है जो कि न केवल अवैध निर्माण बल्कि अवैध निर्माण करने वाले निर्माणकर्ता को शह देने वाले जीडीए के अधिकारियों को भी बेनकाब करेगा। यह सॉफ्टवेयर काम करेगा या नहीं इसका प्रमाण खुद जीडीए वीसी अतुल वत्स ने दिया है दरअसल उन्होंने अवैध रूप से बने एक वेयर हाउस की पहचान कर साफ कर दी है। उन्होंने बिना मानचित्र स्वीकृति के वेयरहाउस कब बना, इसका पता भी निकाल लिया है।

निरक्षण के दौरान हुआ था खुलासा
GDA Ghaziabad: जानकारी के मुताबिक जीडीए वीसी अतुल वत्स हाल ही में हरनंदीपुरम योजना प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण करने के लिए राजनगर एक्सटेंशन स्थित हम तुम रोड से गुजर रहे थे, इस रोड के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी उनको कुछ दिन पहले ही मिली थी। उन्होंने अंदरूनी सड़क पर ट्रकों को चलते देखा, आगे जाने पर रोड के किनारे एक वेयरहाउस बना मिला, जहां ट्रक जा रहे थे। उनको शक हुआ कि वेयरहाउस का निर्माण कार्य बिना नक्शा पास कराए किया गया है, जब इस बात की जांच की गई तो उनका शक सही साबित हुआ।
वेयरहाउस संचालक को नोटिस जारी
GDA Ghaziabad: वेयरहाउस बिना नक्शा पास किये बनाया गया है इस बात का खुलासा होते ही वेयरहाउस संचालक को नोटिस जारी किया जिसके बाद वेयरहाउस का निर्माण कब हुआ यह जांच करने के लिए उन्होंने गूगल अर्थ की तस्वीरों की मदद ली। तस्वीरों को सर्च करने पर पता चला कि अक्टूबर 2018 में वेयरहाउस नहीं बना था, फरवरी 2019 में वेयरहाउस बनकर पूरी तरह तैयार हो गया था। जिसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच वहां पर तैनात रहे जोन के प्रवर्तन प्रभारी से लेकर सहायक अभियंता, अवर अभियंता की जानकारी कर उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/good-news-from-gda-as-the-system/



