DU Admission Update 2025: आज 28 जुलाई 2025 को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक कोर्स में जो भी विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट जारी किया जायगा। पहले चरण में जिन विद्याथिओं ने सीट को फ्लोट किया व किसी अन्य कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
वे सभी विद्यार्थी आज शाम के 5 बजे तक CSAS डैशबोर्ड में लिस्ट को चेक कर पाएंगे। जिस विद्यार्थी को जिस भी कॉलेज में सीट आवंटित की जायगी उन्हें वहां तय तिथियों के अनुसार प्रवेश लेना होगा।
इतनी सीट अपग्रेड करने का फैसला (DU Admission Update)

जानकारी के अनुसार, 93166 छात्र-छात्रों को पहले चरण में सीट अलॉट की गयी थी। जिनमें से 62,565 छात्रों ने आवंटित संस्थान में दाखिला लिया था, परंतु 43,741 छात्र ऐसे थे जिन्होंने सीट अपग्रेड करने के विकल्प को चुना था। और इन सभी छात्रों का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।
एडमिशन के लिए मुख्य तारीखें –
- CSAS 2nd राउंड सीट अलॉटमेंट 28 जुलाई 2025 की शाम 5:00 बजे जारी की जायगी
- छात्र-छात्राओं के द्वारा आवंटित सीट स्वीकार करने की जो आखिरी है वो है 28 से 30 जुलाई 2025 शाम 4:59 बजे
- कॉलेजों के द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन तथा अनुमोदन करने की तारिक और समय है 28 से 31 जुलाई 2025 शाम 4:59 बजे तक
- स्टूडेंट्स के द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की जो आखिरी तारीख है वो 01 अगस्त 2025 शाम 4:59 बजे तक है
कैसे करें सीट अलॉटमेंट चेक ? (DU Admission Update)

यदि आप दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 2nd सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल पोर्टल यानि admission.uod.ac.in पर जाना होगा। पोर्टल पर आने के बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर यूजी एडमिशन विकल्प को चुने। अब सीट अलॉटमेंट लिस्ट की दी गयी लिंक पर क्लिक करें। इस पर आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा जिसके बाद आप अपने सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को चेक कर पाएंगे।
यह भी पढ़े: CCS University में एडमिशन प्रोसेस को लेकर दिखी बड़ी लापरवाही, जानें क्या है वजह?



