By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Muzaffarnagar News :  मर्डर केस सुलझा…पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > दिल्ली एनसीआर > Muzaffarnagar News :  मर्डर केस सुलझा…पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी
दिल्ली एनसीआर

Muzaffarnagar News :  मर्डर केस सुलझा…पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी बनी कातिल, रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-25 4:25 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-25
Share
Untitled design 55
SHARE

Muzaffarnagar News : पहले नशीली गोली, फिर दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक हत्या के सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या 21 जून को हुई थी, जिसमें महिला ने अपने पति को पहले नशीली गोली देकर बेहोश किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने महिला को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और थाना कोतवाली नगर की सक्रिय टीम शामिल रही।

Muzaffarnagar News :  जानें क्या हैं पूरी खबर ?

घटना की शिकायत मृतक सलमान के भाई फैसल ने की थी। उसने बताया कि उसकी भाभी शाहिन ने उसके भाई की हत्या की है। मामले में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्ता शाहिन पत्नी सलमान, निवासी खाईखेड़ा थाना ककरोली (वर्तमान में चमन मार्केट, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शाहिन ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति सलमान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, काम नहीं करता था और जबरन दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था। इससे तंग आकर उसने पति को नशीली गोली मिलाकर पहले बेहोश किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शाहिन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक स्टील का गिलास, नशीली गोली का पत्ता और एक दुपट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 नरेंद्र सिंह, महिला हैडकांस्टेबल रक्षा सचान और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/tax-evasion-of-lakhs-of-rupees-exposed-shocking-facts-revealed-in-investigation/

Ghaziabad News: लाख की टैक्स चोरी का भंडाफोड़, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Ghaziabad News: गाजियाबाद में टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने मंगलवार को थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के किठौर मार्ग स्थित एक ई-वेस्ट कारोबार से जुड़ी फर्म फाइन ट्रेडिंग कंपनी पर छापेमारी कर 95 लाख रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला पकड़ा है।

SIB की संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विमल दुबे और चार सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। शुरुआती जांच में सामने आया कि फर्म संचालक ने फर्जी इनवॉयस और दस्तावेजों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर जीएसटी में धोखाधड़ी की थी।

छापेमारी के दौरान टीम ने फर्म के दस्तावेज खंगाले और एक लाख रुपये मूल्य का स्क्रैप भी जब्त किया। विभाग की सख्ती के बाद फर्म मालिक ने मौके पर ही ₹40 लाख रुपये की रकम जमा कर दी।

फर्म का पंजीकरण 30 नवंबर 2024 को सेंट्रल जीएसटी (CGST) में हुआ था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फाइन ट्रेडिंग कंपनी टीवी, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कारोबार में सक्रिय है और इसका व्यापार दिल्ली की कुछ कंपनियों से जुड़ा हुआ पाया गया।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में फर्म ने ₹5.29 करोड़ का कारोबार दिखाया था, जो विभाग की निगरानी में था। विभाग को पहले से ही इस फर्म की गतिविधियों को लेकर संदेह था और फर्म को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया था।

SIB अधिकारियों के अनुसार, फर्म की बाकी गतिविधियों और लेन-देन की जांच अभी जारी है। यदि और अनियमितताएं पाई गईं तो कानूनी कार्रवाई और कड़ी हो सकती है।

फर्जी आइटीसी का खेल

Ghaziabad News: जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फर्म संचालक ने ऐसी कंपनियों से माल की खरीद दिखाई, जिनकी सप्लाई चेन में कोई वैध आइटीसी उपलब्ध नहीं थी। संचालक टैक्स को फर्जी आइटीसी के जरिए समायोजित कर रहा था। नकद में कोई टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। इस तरह फर्जी आईटीसी क्लेम कर टैक्स चोरी का पर्दाफाश हुआ है।

त्वरित कार्रवाई और जब्ती

Ghaziabad News: एसआइबी की टीम ने मौके पर ही सख्ती दिखाते हुए फर्म संचालक से 40 लाख रुपये तुरंत विभाग के खाते में जमा करवाए। इसके साथ ही, एक लाख रुपये मूल्य का स्क्रैप भी सीज किया गया। संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने बताया कि फर्म के खिलाफ जांच अभी जारी है और जिन दिल्ली की फर्मों के साथ इसका कारोबार था, उनकी भी गहन जांच की जा रही है। यदि इन फर्मों में भी टैक्स चोरी पाई गई, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

Ghaziabad News: इस कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह और उपायुक्त विमल दुबे के अलावा सीटीओ सतीश तिवारी और रोहित कुमार भी शामिल थे। टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे टैक्स चोरी के इस बड़े मामले का खुलासा हो सका।

जीएसटी विभाग की चेतावनी

 

Ghaziabad News: संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की नजरें तेज हैं। टीमें लगातार संदिग्ध फर्मों पर निगरानी रख रही हैं। टैक्स चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कारोबारियों से अपील की कि वे पारदर्शी तरीके से कारोबार करें और जीएसटी नियमों का पालन करें।

You Might Also Like

कमरे में खून, शराब और सवाल… मसूरी में राधा गायत्री की मौत कैसे हुई? रिपोर्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Weather Forecast India: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, यूपी में बारिश के आसार, MP-राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली में बिजली हो सकती है 3.30% तक महंगी, जानिए किन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

NDA Conclave 2026: 12 साल की सेवा, विकास का नया अध्याय… NDA सम्मेलन में मोदी का सम्मान

TAGGED:Muzaffarnagar News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Government Jobs 2026: Police gain new digital strength! 930 computer operators receive appointment letters; excitement among the youth.
उत्तर प्रदेश

Government Jobs 2026: Police को मिली नई डिजिटल ताकत! 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला नियुक्ति-पत्र, युवाओं में उत्साह

Kannu Kannu 2026-06-18
PM Modi Bengal Visit: बंगाल और ओडिशा में PM मोदी का मेगा दौरा, योग दिवस समारोह समेत कई अहम कार्यक्रम
Amethi Crime News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, सपा बूथ अध्यक्ष रामफल पाल की मौत, परिवार के कई सदस्य घायल
E-Newspaper 22/06/2026
Bihar Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, FIR की मांग से बढ़ी हलचल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?