Mustafabad Election Results 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा चुनावों की सीट के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। अभी तक के आकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने बड़ी लीड बना रखी है। बात अगर मुस्तफाबाद सीट की करें तो यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी ताहिर हुसैन का दबदबा खत्म होता नजर आ रहा है। जो साल 2020 में साम्प्रदायिक दंगे के मुख्य आरोपी थी। वहीं, आप की तरफ से अदील अहमद खान फाइट कर रहे हैं। जबकि बीजेपी के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे चलते नजर आ रहे है।

Mustafabad Election Results 2025 : कांग्रेस ने तीन बार जीत हासिल की
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार यहां से जीत हासिल की थी। बीजेपी को दिल्ली में सिर्फ एक बार जीत मिली है। 2013 में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली AAP ने कांग्रेस के शासन को खत्म कर दिया था। दिल्ली की 70 सीटों में से जिन दो सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ, वहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या 40 पर्सेंट से ज्यादा है। जिस मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में 41 प्रतिशत मुस्लिम और 56 प्रतिशत हिन्दू रहते हैं, वहां पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान हुआ है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-chunav-parinam-2025-seeing-bjps-huge-lead-omar-abdullah-angry/



