MLA Mohan Singh Bisht : 27 सालों बाद बीजेपी का बनवास खत्म हो चुका है। मतलब यह की हाल ही में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 48 सीट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी अब प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। मजे की बात कि ये है जिस अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि आप कभी भी दिल्ली में अपनी सरकार नहीं बना सकते वह केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से खुद चुनाव हार गए। और अंत में उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का फैसला सर माथे पर और बीजेपी को जीत की बधाई। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव की मुस्तफाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। क्योंकि ये वही सीट है जहां पर साल 2020 में सांप्रदायिक दंगे हुए थे।
MLA Mohan Singh Bisht : एक समय तक पेंच फंसता रहा
बीजेपी की ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इस सीट पर एक समय तक पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा था। जिसकी सबसे बड़ी वजह थी AIMIM पार्टी। जिसने इस चुनाव में दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन नजीते आने के बाद ये सीट बीजेपी के खाते में चली गई। लेकिन अब इस सीट के चर्चाओं में रहने की एक वजह है बीजेपी विधायक की वो जिद जिसके तहत वो चाहते हैं कि इस सीट का नाम बदला जाए।
MLA Mohan Singh Bisht : बिष्ट ने ठान ली नाम बदलने की जीद
बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने अब इस सीट का नाम बदलने की ठान ली है। लेकिन सवाल है कि बिष्ट क्योंकि इस सीट का नाम बदलना चहाते है ? तो चलिए समझाते है आपको… विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि मैं वहां 1998 से लेकर 2008 तक विधायक रहा, मैं उस सीट को अच्छे से जानता हूं, मैंने वहां बगैर जाति और धर्म देखे ही विकास का काम किया है। बात रही मुस्तफाबाद के नाम बदलने की तो हम इस सीट का नाम जरूर बदलेंगे। नाम बदलने की बात करने की एक ठोस वजह भी है। एक तरफ 58 फीसदी लोग हैं दूसरी तरफ 42 फीसदी लोग हैं। ऐसे में आप ही बताएं किसकी बात हमें पहले सुननी चाहिए। हमे लगता है कि हमे पहले 58 फीसदी लोगों का सम्मान करना चाहिए।
MLA Mohan Singh Bisht : नाम बदलने से किसी को क्या दिक्कत ?
विधायक ने आगे कहा कि नाम बदलने से किसी को क्या दिक्कत है। 2008 के बाद जब मैं दूसरी सीट पर चला गया तब उसका नाम बदलकर मुस्तफाबाद किया गया। नाम बदलेंगे हम, मुस्तफाबाद के नाम से ना वहां गाड़ियां जाती हैं ना कोई टैक्सी जाती है। वहां जो भीड़ भाड़ है उसे भी ठीक करेंगे और बुल्डोजर भी चलाएंगे।



