LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Merrut News: LLM में पोर्टल पर गायब मेरठ कॉलेज ,एडमिशन को लेकर छात्रों में असमंजस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > दिल्ली एनसीआर > Merrut News: LLM में पोर्टल पर गायब मेरठ कॉलेज ,एडमिशन को लेकर छात्रों में असमंजस
दिल्ली एनसीआर

Merrut News: LLM में पोर्टल पर गायब मेरठ कॉलेज ,एडमिशन को लेकर छात्रों में असमंजस

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-23 12:18 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

Merrut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध छह जिलों—मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत—के कॉलेजों में एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड कोर्सों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। हालांकि, इस बार एलएलएम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय सामने आया है—मेरठ कॉलेज का नाम पोर्टल पर नजर नहीं आ रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ कॉलेज संभवतः नैक मूल्यांकन न कराए जाने के चलते पोर्टल पर शामिल नहीं हो पाया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

गौरतलब है कि सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ कॉलेज एकमात्र ऐसा सरकारी कॉलेज है जहां एलएलएम कोर्स संचालित है। अन्य सभी कॉलेजों में यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में उपलब्ध है। ऐसे में यदि मेरठ कॉलेज पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होता है, तो छात्रों को निजी कॉलेजों में एडमिशन लेने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे उनकी फीस पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

बता दें कि सीसीएसयू में यूजी और पीजी कोर्सों में मेरिट से एडमिशन होते हैं। यूजी के 43 कोर्सों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। लेकिन एलएलएम और एमएड में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के द्वारा किए जाते हैं। प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाती है। बीपीएड और एमपीएड में शारीरिक दक्षता के आधार पर एडमिशन होते हैं। ऐसे में इन चारों काेर्सों में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

जो छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे उनको एडमिशन नहीं मिलेगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 19 से चारों कोर्सों के रजिस्ट्रेशन ccsuniversity.ac.in पर किए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा की अधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। जुलाई में प्रवेश परीक्षा संभावित है।

You Might Also Like

तिलक नगर में मॉडल मुस्कान की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

रक्षाबंधन पर नमो भारत ट्रेन की सौगात, हर 8 मिनट में मिलेगी सवारी

दिल्ली स्वाइन फ्लू केस बढ़े: NCR में 6 गुना उछाल, नड्डा ने बुलाई समीक्षा बैठक

राहुल गांधी संसद मार्ग थाना पहुंचे, पैलेट गन पीड़ित के साथ जांच की मांगी जानकारी

मानसून भारी बारिश अलर्ट: चार दिन तक झमाझम बरसेंगे बादल, UP-दिल्ली से बिहार-MP तक असर

TAGGED:admissionChaudhary Charan Singh UniversityLLMMeerut CollegeMerrut Newsstudents Confusion
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?