Judge Suicide in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रीन पार्क से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात जज अमन कुमार शर्मा ने शुक्रवार रात अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न केवल न्यायिक जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि पारिवारिक कलह के उस खौफनाक अंत को भी उजागर किया है, जिससे एक होनहार जज जूझ रहा था। शनिवार को जब उनके बहनोई ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर इस दुखद घटना का खुलासा हुआ। (Judge Suicide in Delhi)
शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि अमन शर्मा अपनी वैवाहिक जिंदगी में चल रहे तनाव के कारण बेहद परेशान थे। आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले उन्होंने राजस्थान के अलवर में रहने वाले अपने पिता को फोन किया था। उस वक्त उनके शब्दों में जो बेबसी और दर्द था, उसने पिता को रात में ही दिल्ली भागने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जब तक पिता दिल्ली पहुंचे, तब तक जज अमन शर्मा की सांसें थम चुकी थीं। (Judge Suicide in Delhi)
‘मेरा जीना मुश्किल हो गया है’
शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अमन शर्मा ने अपने पिता को आखिरी बार फोन किया। यह महज एक फोन कॉल नहीं, बल्कि एक बेटे की अपने पिता से आखिरी गुहार थी। परिजनों के अनुसार, अमन ने फोन पर सुबकते हुए कहा, ‘मैं बहुत परेशान हूं और मेरा तो जीना मुश्किल हो गया है.’ बेटे की आवाज में घबराहट और परेशानी सुनकर पिता ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की और उसी वक्त अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। (Judge Suicide in Delhi)
Delhi News: दिल्ली के द्वारका में मातम, नहाने गए तीन मासूमों की गई जान
पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
अमन शर्मा के परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि अमन की पत्नी खुद एक गजेटेड ऑफिसर हैं और उनकी बहन जम्मू में तैनात एक आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। आरोप है कि पिछले दो महीनों से अमन और उनकी पत्नी के बीच विवाद चरम पर था। परिजनों का कहना है कि पत्नी की बहन यानी अमन की साली का घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप था, जिससे घर में कलश और तनाव का माहौल बना रहता था। इसी मानसिक दबाव के कारण अमन ने यह कदम उठाया। (Judge Suicide in Delhi)
सीसीटीवी और मोबाइल की जांच
सफदरजंग थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अमन शर्मा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है ताकि कॉल रिकॉर्ड्स और संदेशों के जरिए मौत की असली वजह तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा, ग्रीन पार्क स्थित उस बिल्डिंग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और क्या कोई उकसाने वाला तत्व वहां था। (Judge Suicide in Delhi)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अलवर में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को जज अमन शर्मा का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर राजस्थान के अलवर चले गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक सफल न्यायिक अधिकारी का इस तरह चले जाना समाज और न्याय प्रणाली के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक समय और कारण की पुष्टि हो सके। (Judge Suicide in Delhi)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



