Lokhitkranti

दिल्ली में Indian DJ Expo 2025 का होगा आयोजन, जानिए कब और कहां देखने को मिलेगा मनोरंजन व्यवसाय

Indian DJ Expo 2025

Indian DJ Expo 2025: दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन डीजे एक्सपो 2025 का आयोजन 31 जुलाई से किया जाएगा। 31 जुलाई से शुरू हो रहा यह आयोजन 2 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस साल इंडियन डीजे एक्सपो 10 साल पूरे होने का जश्न धूमधाम से मनाने वाला है।

बता दें, इंडियन डीजे एक्सपो 2025 का आयोजन प्रगति मैदान के अलावा भारत मंडपम में भी आयोजित होगा। इंडियन डीजे एक्सपो कई सालों से भारत के संगीत और मनोरंजन व्यवसाय के लिए एग्रीगेटर की भूमिका निभा रही है।

Indian DJ Expo 2025: 500 से ज्यादा ब्रांड्स होंगे शामिल

इस साल हो रहे इस आयोजन में 500 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स शामिल होंगे, जो प्रो साउंड, प्रो लाइट, प्रो एवी, डीजे गियर, पब्लिक एड्रेस, एलईडी डिस्प्ले सॉल्यूशंस और स्पेशल इफेक्ट्स से संबंधित नवीनतम तकनीत उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

Indian DJ Expo 2025
Indian DJ Expo 2025

डीजे एक्सपो के संयोजक ने दी जानकारी

डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने इस आयोजन को लेकर सभी प्रकार की जानकारी साझा की है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि 10वां डीजे एक्सपो अत्याधुनिक तकनीक और उत्पादों को सीधे अनुभव करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करने वाला है। अगर आप म्यूजिक प्रोडक्शन, इवेंट प्रोडक्शन या एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी मार्केटप्लेस में हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण एक्सपो है।

उन्होंने बताया कि साउंड और लाइट रेंटल कंपनियों के लिए प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग, एलईडी स्क्रीन उत्पादों की एक विशेष श्रृंखला प्रदर्शित होगी,जिसमें 150 से अधिक कंपनियां अपने स्थापित और प्रसिद्ध ब्रांडों की पेशकश करेंगी।

Indian DJ Expo 2025: आयोजन का क्या है उद्देश्य ?

बता दें, इस आयोजन का मुख्या उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमों का समर्थन करना और भारत में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है। हर साल की तरह इस बार भी डीजे एक्सपो उद्योग में नए और बड़े व्यावसायिक अवसरों और भविष्य की निवेश संभावनाओं पर प्रकाश डालेगा।

यह भी पढ़ें:- London Plane Crash: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान, टेक ऑफ के कुछ सेकंड बाद लगी भीषण आग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?