Holi Special Trains: होली का त्योहार आते ही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ (Holi Special Trains) देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि लगभग सभी प्रमुख रूट्स पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
होली स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत
उत्तर रेलवे ने होली (Holi Special Trains) के मौके पर 108 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर से संचालित होंगी, जिससे राजधानी क्षेत्र के यात्रियों को अपने घर पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे का कहना है कि यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।
Read More: क्या है भारत टैक्सी ऐप और कैसे ये बदल सकता है कैब इंडस्ट्री का खेल?
स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए खास इंतजाम
होली से पहले और बाद में स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने क्राउड मैनेजमेंट प्लान भी तैयार किया है।
- अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
- प्लेटफॉर्म और एंट्री-एग्जिट गेट पर निगरानी
- यात्रियों को सही दिशा में गाइड करने के लिए स्टाफ
इन सभी इंतजामों का मकसद यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर देना है।

उत्तर रेलवे के GM ने क्या कहा?
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि होली के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल कुल 1410 होली विशेष ट्रेनें चला रही है, जिनमें से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत आएंगी।
हर रूट की हो रही है अलग-अलग समीक्षा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हर रूट पर यात्रियों की संख्या (Holi Special Trains) पर नजर रखी जा रही है। जहां भीड़ ज्यादा होगी वहां अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें या मौजूदा ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला। जरूरत के हिसाब से लिया जाएगा। यानी आने वाले दिनों में और भी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।
हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन नंबर 08751 (दुर्ग – हजरत निजामुद्दीन)
- संचालन तिथि – 1 और 2 मार्च
- दुर्ग से प्रस्थान – सुबह 10:45 बजे
- हजरत निजामुद्दीन आगमन – अगले दिन सुबह 11:10 बजे
ट्रेन नंबर 08752 (हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग)
- संचालन तिथि – 2 और 3 मार्च
- प्रस्थान – रात 12:30 बजे
- दुर्ग आगमन – अगले दिन शाम 6:20 बजे
सभी वर्गों के यात्रियों के लिए कोच
इस होली स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए-
- वातानुकूलित (AC)
- शयनयान (Sleeper)
- साधारण श्रेणी (General)
तीनों तरह के कोच लगाए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री सफर कर सकें।
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
यह ट्रेन रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, जिनमें शामिल हैं- रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा।
त्योहार पर सफर को सुगम बनाने की कोशिश
होली जैसे बड़े त्योहार पर जब लाखों लोग घर लौटते हैं, तब ट्रेनों में दबाव (Holi Special Trains) बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। रेलवे की कोशिश है कि रंगों के इस पर्व पर सफर भी यादगार और परेशानी-मुक्त रहे।
Also read: मणिपुर में करीब एक साल बाद चुनी हुई सरकार की वापसी, वाई खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, शांति बहाली सबसे बड़ी चुनौती



