Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। सत्ता पर तीसरी बार कब्जा जमाने के लिए आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस BJP और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे है। हाल ही अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना के ‘पानी में जहर’ मिलने का दावा किया था। जिसके बाद अआज गुरुवार को यमुना में जहर के आरोपों पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर 5 सवाल पूछे है।
Delhi Elections 2025 : ये है वो 5 सवाल जो ECI ने पूछे…
ECI ने पूछा- यमुना में जहर कौन सा पाया गया है और यह किस जगह मिला। साथ ही केजरीवाल यह भी बताएं कि किन इंजीनियर्स ने इसे डिटेक्ट किया। उन्होंने पानी में जहर को रोकने के लिए क्या किया।
Delhi Elections 2025 : 31 जनवरी तक का समय
आपको बता दें चुनाव आयोग ने इन 5 सवालों के जवाब के लिए केजरीवाल को शुक्रवार यानी 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक का समय दिया है। EC ने कहा है कि अगर केजरीवाल सफाई नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। वे यमुना में बढ़ रहे अमोनिया के लेवल बढ़ने के मुद्दे को यमुना में जहर और सामूहिक नरसंहार के आरोपों से न मिलाएं। इसे दो देशों के बीच युद्ध की कार्रवाई न मानें।
आयोग ने कहा कि केजरीवाल अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना अपना तथ्यात्मक जवाब दें। केजरीवाल इस जवाब में जहर के प्रकार, क्वांटिटी, नेचर और दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों के जहर का पता लगाने के तरीके आदि सबूत पेश करें।



