Delhi News : बेंगलुरु के अतुल सुभाष का केस अभी लोग भूले नहीं थे कि अब राजधानी दिल्ली से इसी तरह का एक मामला सामने आया है। जहां मॉडल टाउन इलाके में एक शख्स ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले शख्स ने 54 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीजिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिवार ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले में जांच शुरु कर दी है।
Delhi News : अब पढ़े पूरा मामला…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का नाम पुनीत खुराना है। परिजनों का कहना है कि वह अपनी पत्नी मनिका पाहवा से परेशान था। पुनीत और मनिका का डायवोर्स केस चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों सहमति से इस रिश्ते से अलग हो रहे थे। लेकिन अचानक पुनीत ने आत्महत्या क्यों की किसी को कुछ नहीं पता। जिस सवाल का जवाब अब पुलिस जांच कर रही है। परिवारवालों का कहना है कि पुलिस ने पुनीत द्वारा रेकॉर्ड किया वीडियो भी जब्त कर लिया है।

Delhi News : क्या था अतुल सुभाष का केस
याद हो कि इससे पहले बेंगलुरु में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां बेंगलुरु में अतुल सुभाष नाम के एआई इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले अतुल ने लगभग एक घंटा का वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी निकिता उन्हें प्रताड़ित करती है। जिसक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूपी के जौनपुर से अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा और भाई अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-constable-raped-on-the-pretext-of-marriage-called-himself-amit/



